रायपुर ड्रोन शो का खूबसूरत नजारा
राजधानी रायपुर में शनिवार शाम अंबुजा मॉल के पास आसमान में खूबसूरत ड्रोन शो देखने को मिला। ड्रोन के जरिए आसमान में अलग-अलग आकर्षक आकृतियां बनाई गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की नजरें आसमान पर टिकी रहीं। शानदार नजारे ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
#RaipurNews #DroneShow #Raipur #RaipurCity #ChhattisgarhNews