मऊरानीपुर: 15 साल पुराने मामले में फरार वारंटी को कटेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
कटेरा थाना पुलिस ने 15 साल पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी मोहन आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2005 में धारा 323 और 504 भादवि के तहत मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह के नेतृत्व में की गई।