अमरोहा: गोवर्धन पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने गौमाता की आरती कर मांगी खुशहाली की कामना
Amroha, Amroha | Oct 22, 2025 अमरोहा नगर पालिका परिषद अमरोहा की अस्थाई गौशाला में बुधवार को दोपहर दो बजे गोवर्धन पूजा बड़े ही श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौमाता की सेवा की और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान गौमाता को तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए गए तथा आरती उतारी गई।