अमरोहा: अमरोहा में बीच बाजार दबंग ने युवक को सड़क पर गिरा-गिरा कर अधमरा किया, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Amroha, Amroha | Oct 22, 2025 अमरोहा मे बीच बाजार दबंग का तांडव — युवक को सड़क पर गिरा-गिरा कर अधमरा किया!अमरोहा में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के माया धर्म कांटा इलाके में एक दबंग ने बीच बाजार युवक पर बरपाया कहर। दबंग ने युवक को सड़क पर गिरा-गिरा कर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।