बूंदी: सर्किट हाउस में लोकसभा अध्यक्ष ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं
Bundi, Bundi | Feb 26, 2024 लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने सोमवार को सर्किट हाउस में आमजन की परिवेदनाएं सुनी। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने जन सुनवाई के दौरान परिवादियों की समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली और मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को सकारात्मक भाव से समाधान करने के निर्देश दिए।