खिजरसराय: सरबहदा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
सरबहदा थाना क्षेत्र के पचाई और छतनी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। इसकी जानकारी देते हुए सरबहदा थाना अध्यक्ष निशा कुमारी ने गुरुवार की शाम 7 बजे बताया कि पचाई गांव से वारंटी श्याम नंदन यादव और छतनी गांव से वारंटी गंगिया देवी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है