बारुन: एनटीपीसी नबीनगर की पहल: 120 ग्रामीण बालिकाओं को साइकिल, डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा- 'एक लड़की पढ़ती है तो पूरा परिवार'
ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी नबीनगर ने सराहनीय पहल की है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी CSR के तहत शनिवार को योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने 120 ग्रामीण बालिकाओं के बीच साइकिल का वितरण किया।