हेरहंज थाना क्षेत्र के हुम्बू गांव में सोमवार शाम साढ़े पांच बजे छत से सुखी कपड़ा उतारने के दौरान एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान हुम्बू ग्राम निवासी साजिद खान की पत्नी रजिया खातून के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा बालूमाथ सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति रिम्स रेफर कर दियाl