गुना नगर: पेट्रोल में मिलावट की शिकायत पर महावीरपुरा गौशाला के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे अधिकारियों ने की जांच
गुना में महावीरपुरा गौशाला के पास स्थित पेट्रोल पंप जो कि शहर में तीसरे पेट्रोल पंप के नाम से जाना जाता है। पर एक ग्राहक ने पेट्रोल में पानी मिलाने की शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी तुलेश्वर कुर्रे की टीम ने जांच कर कहा, पेट्रोल में कोई मिलावट नही मिली है। पेट्रोल में मिलाए जाने वाला केमिकल के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी दी।