तमाड़ 1: पेनटेटर टोला में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
Tamar 1, Ranchi | Jul 11, 2026 पेनटेटर टोला में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन तमाड़ प्रखंड के सारजमडीह पंचायत अंतर्गत पेनटेटर टोला में 63 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ, मुखिया धन सिंह मुंडा एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर मिलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी