चाचौड़ा: पखारियापुरा में देवनारायण मंदिर में निशुल्क सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन, विधायक समेत कई लोग शामिल
Chachaura, Guna | Apr 29, 2026 चाचौड़ा तहसील के पखारियापुरा में 29 अप्रैल को श्री देवनारायण मंदिर पर निशुल्क सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन हुआ। आयोजन में विधायक प्रियंका मीणा और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक ने सभी नवदंपत्ति जोड़ों को दांपत्य जीवन की बधाई दी। विधि विधान से सामूहिक विवाह सम्मेलन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।