फतुहा: स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव ने मौजीपुर गांव में लाखों की लागत से बने पीसीसी पथ का किया उद्घाटन
Fatwah, Patna | Aug 28, 2025 फतुहा का स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने फतुहा के मौजीपुर गांव में लाखों रुपए से बने पीसीसी पथ का उद्घाटन किया है। शिलापट से पर्दा हटाकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया है। इसके बाद विधायक ने फतुहा हाई स्कूल पहुंचकर बना रहे चबूतरा और ट्रैक का भी निरीक्षण किया है। मौके पर बदलते राजनीतिक परिवेश पर भी चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव तय है।