फतुहा: कुंडली गांव के पास बाढ़ में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत
Fatwah, Patna | Aug 27, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र के कुंडली गांव के पास बाढ़ के पानी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुंडली गांव निवासी मंटू रविदास के रूप में हुई है। युवक दनियावां बाजार से अपने गांव कुंडली जा रहा था। इसी क्रम में वह गहरी पानी में चला गया और डूब गया है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने काफी खोजबीन कर बुधवार की रात 9:00 बजे शव को पानी बाहर निकाल लिया है।