मैनपुरी: एलाऊ पुलिस और एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
एलाऊ थाना पुलिस ओर एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। साथ ही चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए अभियुक्त को लेकर एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने मीडिया के सामने अभियुक्तों के चेहरे बेनकाब किए है।