कतरीसराय: खरीफ महाअभियान के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण, जैविक खेती अपनाने की अपील
कतरीडीह स्थित किसान भवन सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान के तहत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य कौशलेन्द्र कुमार, प्रखंड प्रमुख राजीव कुमार एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।