बूरमू: रातु रोड चौक से दुर्गा मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
Burmu, Ranchi | Jun 12, 2026 रांची नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से गुरूवार को रातु रोड चौक से दुर्गा मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया तथा संबंधित दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।