हज़ारीबाग: हजारीबाग में कराटे का महाकुंभ! 12वीं राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज
हजारीबाग के माउंट कार्मेल स्कूल में 12वीं झारखंड राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सांसद Manish Jaiswal ने कबूतर उड़ाकर, फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। राज्यभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। सांसद ने युवाओं को मेहनत, खेल और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।