नगीना: बढ़ापुर के गडरियान में आपसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस से की गई शिकायत
Nagina, Bijnor | Apr 6, 2026 सोमवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे बढ़ापुर के मोहल्ला गडरियान में आपसी विवाद को लेकर पथराव हो गया। महिला हरकली का कहना है कि अपने घर पर चिनाई कर रही थी। पड़ोसियों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पथराव कर दिया।इस दौरान हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई।मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।