फरीदाबाद में ट्रैफिक जागरूकता एग्जाम आयोजित, 4500 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह फरीदाबाद। सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिलेभर के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए विशेष ट्रैफिक अवेयरनेस एग्जाम का आयोजन किया गया। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों से लगभग 4500 से अधिक छात्र–छात्राओं ने