सोनो: बैजला गांव में मवेशी के हमला से महिला हुई घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sono, Jamui | May 19, 2024 बैजला गांव में मवेशी के बथान मे गाय बांधने के दौरान एक महिला को मवेशी ने उठाकर पटक दिया जिससे महिला घायल हो गई। जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां घायल महिला का इलाज किया गया। घायल महिला की पहचान पंचा देवी के रूप में हुई है। घायल महिला ने बताया कि खाना बनाने के बाद मै मवेशी बांधने के लिए बथान पर गई तभी एक मवेशी ने अचानक हमला कर दिया।