फिरोज़ाबाद: उप्र उद्योग व्यापार मंडल महानगर फिरोजाबाद द्वारा तुलसी पैलेस में हुई विचार गोष्ठी में चार अगस्त बंदी को बताया सफल
उप्र उद्योग व्यापार मंडल महानगर फिरोजाबाद की तुलसी पैलेस में विचार गोष्ठी हुई। जिसमें चार अगस्त को हुई बाजार बंदी को सफल बताते हुये कहा गया कि सभी व्यापारियों ने पूरा समय दिया। जिसके लिये सभी का आभार व्यक्त करते हैं। आगे बताया गया कि संगठन के द्वारा आगे सदस्यता अभियान बाजारों में चलाया जायेगा। अन्य कई विषयों पर भी गहन मंथन किया गया।