फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद रोड पर पैदल निकलते व्यक्ति को किसी बस ने मारी टक्कर, आनन-फानन में लाया गया जिला अस्पताल
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद रोड पर पैदल निकलते व्यक्ति को किसी बस ने टक्कर मार दी। तत्काल वहां थाना पुलिस की जीप पहुंच गयी। उसे आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया है। व्यक्ति का नाम राजेंद्र सिंह बताया गया है। फिलहाल इलाज जारी है।