फिरोज़ाबाद: उप्र उद्योग व्यापार मंडल महानगर फिरोजाबाद ने मांगों को लेकर नगर निगम महापौर को उनके कैम्प कार्यालय में दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर फिरोजाबाद के ’महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा’ के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम की ’महापौर श्रीमती कामिनी राठौर’ से उनके कैंप कार्यालय जलेसर रोड पर मिला। मांगो को लेकर व्यापार मंडल ने महापौर को लिखित रूप से ज्ञापन दिया।