गुण्डरदेही: गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने वृक्षारोपण महाअभियान में शामिल होने की अपील की
गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने जिलेवासियों से गुरुवार 30 जुलाई को आयोजित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में सुबह 11 बजे जिलेभर में एक साथ पौधरोपण किया जाएगा। इस अभियान में महतारी वंदन योजना की 2.45 लाख हितग्राही महिलाओं सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।