चायल: सराय अकील में बालू माफियाओं की मनमानी से सड़कें बनीं ‘मौत का जाल’, करोड़ों की सड़क पर बिछी बालू की चादर
थाना सराय अकिल के उस्मानपुर, कटैया, मल्हीपुर, कनैली व आसपास के इलाकों में सड़कों पर फैली बालू राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घाटों से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों से लगातार गिर रही बालू के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कें अब बालू में तब्दील है!