## **भेलसर चौराहे पर मिला मासूम 'हसनैन', परिजनों की तलाश जारी**
### **घर का पता कैसरगंज बता रहा बच्चा, भेलसर पुलिस चौकी में है सुरक्षित**
**अयोध्या।** रुदौली कोतवाली के भेलसर चौकी क्षेत्र अंतर्गत भेलसर चौराहे पर एक अज्ञात मासूम बच्चा मिला है। बच्चे ने अपना नाम **हसनैन** और घर का पता **कैसरगंज** बताया है।
सुरक्षा के दृष्टिगत बच्चे को **भेलसर चौकी पर बैठाया गया है**। यदि किसी को भी इस बच्चे के विषय में जानकारी हो, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
* **9454403312**
* **9454401391**
@uppolice