चूरू: ऑपरेशन नकेल के तहत सैनिक बस्ती के युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, कोर्ट में किया गया पेश
Churu, Churu | Apr 11, 2026 चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन नकेल” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा हेरोइन की तस्करी के खिलाफ शहर में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है।