सहारनपुर: सहारनपुर के मंदिरों में श्रद्धापूर्वक अष्टमी पूजन हुआ, कहीं 151 तो कहीं 200 कन्याओं को कराया गया भोजन
शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को दोपहर 12:00 बजे सहारनपुर के मंदिरों में अष्टमी और नवमी का पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों और घरों में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए और विधि-विधान से पूजन किया।