मंडी: मंडी में जम्बूरी आर्ट फेस्टिवल और नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव का आगाज,एडीसी ने किया शुभारंभ
Mandi, Mandi | Mar 5, 2024 अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के उपलक्ष्य में मंडी में जम्बूरी आर्ट फेस्टिवल और नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव आज आरंभ हो गया। मंडी के कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में आयोजित इस उत्सव का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) रोहित राठौर ने किया। उत्सव में शानदार प्रस्तुतियां देख रोमांचित एडीसी ने उत्सव को कला प्रेमियों के लिए बेजोड़ अनुभव बताया।