सोनो: भीठरा के पास सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
Sono, Jamui | Mar 12, 2026 सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा के समीप हुए सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत के बाद गुरुवार सुबह परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह करीब 8 बजे आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सोनो थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस न