कोडरमा: कोडरमा में वन विभाग ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को वन सुरक्षा और हाथी से बचाव के प्रति किया जागरूक
वन विभाग कोडरमा के द्वारा युवा प्रहरी संस्था के सहयोग से कोडरमा के बेना काली में वन की सुरक्षा एवं हाथी से बचाव को लेकर लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान संस्था के कलाकारों के द्वारा लोगों को खास करके गर्मियों के मौसम में महुआ चुनने के लिए सूखे पत्ते में आग लगाने से बचने की अपील की।