हैदरनगर: हैदरनगर में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत, छह पर दर्ज करायी गयी एफआइआर
हैदरनगर बाजार के समीप सदाबह नदी किनारे गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट के बाद उसके गर्भस्थ शिशु की मौत का सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया है। पीड़िता रुखसाना खातून का आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई के कारण उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद समय से पहले प्रसव हो गया और शिशु मृत पैदा हुआ।