तिलहर: कटरा थाना क्षेत्र के फीलनगर गांव के पास बिजली तारों से निकली चिंगारी से खेत में आग लगी, 1 एकड़ से ज्यादा नरई जली
दरअसल कटरा थाना क्षेत्र के फ़ीलनगर गांव में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग लगने से करीब एक एकड़ से ज्यादा नरई जल कर राख हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 9 बजे अचानक बिजली के तारों से निकली चिंगारी से परविंदर यादव के गेहूं के खेत की नरई में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया।