गाण्डेय: गांडेय के बांसडीह टोला में 'हर घर नल जल' योजना की टंकी बेकार, ग्रामीणों में नाराज़गी
Gandey, Giridih | Apr 9, 2026
गांडेय के बांसडीह टोला में हर घर नल जल योजना के तहत लगाया गया पानी टंकी बेकाम का साबित हो रहा है।इस समस्या को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जताई व विभाग से समस्या का निराकरण करने व जलापूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने से ग्रामीण दूसरे के चापाकल व कुआ से पानी लाने के लिए विवश हैं।