लखीसराय: औरे निवासी युवक की ससुराल संदेहास्पद स्थिति में मौत,परिजन ने मारपीट व जहर खिलाकर हत्या करने का लगाया आरोप
लखीसराय जिले के रामगढ़चौक प्रखंड के औरे गांव निवासी युवक के जमुई जिला के लछुआड़ गांव स्थित ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है।मृतक के परिजन ने ससुराल पक्ष पर मारपीट एवं जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतक के सास-ससुर एवं पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। मृतक की पहचान औरे गांव निवासी विनोद दास के 28 वर्ष नीतीश कुमार के रुप मे की गई है