झालरापाटन: झालावाड़ के गागरोन रोड पर पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-तलवार से हमला, गंभीर घायल
झालावाड़ के गागरोन रोड इलाके में बुधवार रात एक युवक पर लाठी और तलवार से हमला किया गया। हमले में नरेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नरेश गुर्जर ने गुरुवार सुबह 7 बजे बताया कि वह रात एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, गागरोन रोड स्थित दुकान पर रुकने पर तीन आरोपियों ने उसेपर हमला कर दिया।