फतेहपुर: CEIR पोर्टल से 17 लाख के 113 गुम मोबाइल बरामद, SP ने लौटाए मालिकों को
फतेहपुर: CEIR पोर्टल से 17 लाख के 113 गुम मोबाइल बरामद, SP ने मालिकों को लौटाए* फतेहपुर पुलिस ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सीईआईआर पोर्टल की मदद से 17 लाख रुपये कीमत के 113 गुम मोबाइल बरामद किए। जनपदीय व थाना सीसीटीएनएस टीम ने जनपद व अन्य राज्यों से ये मोबाइल बरामद कर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में उनके मालिकों को सौंपे।