कोंच: गुरारू में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Konch, Gaya | May 5, 2026 थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोरह पंचायत के तरौंछी गांव में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित कुमार बैंक से पैसा निकालने जा रहे थे।इसी दौरान बहेरा राइस मिल के पास एक ऑटो और उनकी बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।