तिल्दा: तिल्दा सहित जिले में बढ़ती धूप से बचने ट्रैफिक जवान दोपहर 2 से 4 बजे तक छांव में रहकर करेंगे ड्यूटी
Tilda, Raipur | Apr 5, 2024 राजधानी में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने से राहत दी गई है। उन्हें भरी दोपहरी में चौक-चौराहों और सड़कों पर खड़े नहीं रहना पड़ेगा। जवानों को दोपहर 2 से 4 बजे तक दो घंटे छांव या किसी भी शेड के नीचे रहकर ड्यूटी करने की छूट दी गई है। आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा बढ़ने पर ड्यूटी की टाइमिंग में और भी बदलाव किया जाएगा।