छोटीसादड़ी: 4 साल से फरार एनडीपीएस व गोवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, छोटीसादड़ी पुलिस की कार्रवाई 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत
छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस व गोवंश तस्करी मामले में पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी तालिफ न्यायगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंदसौर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा व वृत्ताधिकारी रामेश्वर लाल के