मैनपुरी: अंडाहार में अज्ञात कारणों से व्यक्ति ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर जान देने का किया प्रयास
दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम अंडाहार निवासी रनबीर पुत्र जोदान सिंह ने गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने का काम किया गया है।