स्याना: थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम शकरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
Siyana, Bulandshahr | Jul 8, 2026
थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम शकरपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ग्राम शकरपुर निवासी 35 वर्षीय रूबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।