छतरपुर नगर: सांप के काटने से वृद्ध की मौत, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल लाए डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दोनी निवासी 71 वर्षीय टरिया कुशवाहा की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, टरिया कुशवाहा कल सुबह करीब 5 बजे घर की दुगई में सो रहे थे, तभी उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। होश आने पर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद आज 03 जुलाई सुबह करीब 11:00 बजे उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।