सिकंदरा: खोजाफूल में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहा, चारपाई पर लेटे व्यक्ति को मलबे से निकालकर पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजाफूल गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय कमरे में चारपाई पर लेटे लक्ष्मीकांत मकान के मलबे में दब गए। मकान गिरने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर लक्ष्मीकांत को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्ष्मीकांत को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा भेजा। जहां प्