बीसलपुर: सिमर अकबरगंज में टोल बिना दिए गाड़ी निकालने से रोकने पर युवक ने टोल प्लाजा के साइड इंजीनियर को कार में डालकर ले गए
पीलीभीत मार्ग पर ग्राम सिमरा अकबरगंज के समीप स्थित टोल प्लाजा की वी आई पी गैलरी से कुछ कार सवार युवक अपनी कार टोल बिना दिए जबरन निकल रहे थे। इसी समय मौके पर खड़े टोल प्लाजा के साइड इंजीनियर ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तभी कार से बाहर निकल कर चार युवकों ने इंजीनियर की पिटाई कर उसे अपनी कार में डाल लिया।