उन्नाव: थाना औरास क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे ट्रक से लकड़ी की बल्ली गिरने से कार सवार व्यक्ति की हुई मौत
Unnao, Unnao | Apr 30, 2026 उन्नाव जनपद के थाना औरास क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से लकड़ी की बल्ली कार सवार व्यक्ति पर गिर गई जिसमें व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अंजनी कुमार उर्फ सोनू विश्वकर्मा अपनी ससुराल में पड़ोसी की बेटी की शादी में शामिल होकर वापस अपने गांव नरीगाड़ा अब्दुल्लापुर थाना फतेहपुर 84 जा रहा था