चतरा: करमाचक गांव में अज्ञात चोरो ने दीवार तोड़कर जेवरात व अन्य समाग्री चोरी कर हुआ फरार,भुक्तभोगी ने थाने दिया आवेदन
Chatra, Chatra | Jul 11, 2026 चतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर अंतर्गत करमाचक गांव में अज्ञात चोरो ने दीवार तोड़कर जेवरात व अन्य समाग्री चोरी कर फरार हो गया।इस संबंध में भुतभोगी कैलाश यादव ने बताया की शुक्रवार की रात्रि में सभी परिवार खाना खाकर सो गये थे।सुबह उठे तो देखा की दीवार टुटा हुआ है तब जाकर घर में देखा तो बक्शा व अटैची गायब था।बक्शा में जेवरात व 20 हजार नगद रुपये रखा हुआ था