मधेपुरा: जिला नियोजनालय में 27 अप्रैल को जाॅब कैंप का होगा आयोजन, टेक्निकल असिस्टेंट के 7 पदों पर होगी बहाली
मधेपुरा में 27 अप्रैल को नियोजनालय की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी भाग लेकर सीधे नियोजक से संपर्क कर सकते हैं। इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी राठौड़ सॉल्यूशंस भाग ले रही है।