दरभंगा: दरभंगा के शोभन मोड़ पर माइक्रोफाइनेंस कर्मी को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
मब्बी थाना क्षेत्र स्थित शोभन मोड़ के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने RBL माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी प्रवीण कुमार झा को गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब वह सीतामढ़ी के पुपरी शाखा से लौट रहे थे। घायल प्रवीण को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की