बांसवाड़ा: सुंदनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर विवाद के मामले में भीम आर्मी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
सुंदनी गांव में अंबेडकर जयंती की तैयारियों के दौरान विवाद का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल की रात को गांव के लोग बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।